Popup Image

तारपीन डालकर आग लगाने वाली वृद्धा की 8 दिन बाद मौत

उज्जैन। 8 दिनों पूर्व नागेश्वरधाम कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा ने स्वयं पर तारपीन डालकर आग लगा ली थी, उन्हें बचाने गया बेटा भी झुलस गया। 8 दिनों बाद वृद्धा की प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु हो गई। बेटे का अब भी उपचार जारी है।चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि साधना सिंह पति विनय सिंह बैस (62) निवासी नागेश्वरधाम कॉलोनी ने 9-10 नवंबर की रात स्वयं पर तारपीन डालकर आग लगा ली और ऊपर से चटाई ओढ़ ली थी।

Advertisement

बेटे जितेन्द्र सिंह ने बचाने की कोशिश तो उसके हाथ भी जल गए थे। दोनों का चरक अस्पताल में उपचार चला। यहां से साधना सिंह को परिजन ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया , जहां सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि झुलसे जितेंद्र सिंह का अब भी उपचार जारी है। साधना सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका उपचार चल रहा था। इसी बीच उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। जिस दिन उक्त घटना हुई उस दिन छोटा बेटा नितेन्द्र अस्पताल में भर्ती था। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें