Popup Image

मेंटेनेंस के कारण नर्मदा से सप्लाई बंद, लोग परेशान

उज्जैन। शहर की जलप्रदाय व्यवस्था में कुछ ना कुछ गड़बड़ी हो रही है। गऊघाट प्लांट की डिस्ट्रिब्यूशन लाइन में बड़ा लीकेज होने और नर्मदा की सप्लाई बंद होने से शहर के कई इलाकों की टंकियां मंगलवार को नहीं भर पाईं। इस वजह से मंगलवार को कई इलाकों में पानी की सप्लाई में दिक्कत आई। हालांकि अपर आयुक्त ने कहा कि वार्ड नंबर 4 से ही शिकायत मिली है।

Advertisement

दरअसल, गऊघाट प्लांट से आने वाली 10 एमएम की पाइपलाइन में तीन दिन पहले लीकेज हुआ था। लीकेज तलाशने में देरी के कारण पाइपलाइन की मरम्मत सोमवार रात पूरी हुई। ऐसे में मंगलवार को कई टंकियों में पानी नहीं पहुंचा। कुछ स्थिति नर्मदा से सप्लाई नहीं मिलने से भी खराब हुई। दो दिन से नर्मदा की लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा है। इस वजह से नर्मदा से आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में गंभीर से पानी की सप्लाई की जा रही है। यहां से कम दबाव से पानी आने का असर टंकियों के भरने पर पड़ रहा है। मंगलवार रात तक कई टंकियां खाली थीं, इस वजह से पूरे शहर की सप्लाई प्रभावित हुई।

लोग भटकते रहे
दरअसल, एकाएक सप्लाई रुकने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया और वे पानी के लिए भटकते रहे।पुराने शहर के कई वार्ड में दिक्कत ज्यादा रही।

Advertisement

पीएचई के ईई राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) पाइपलाइन का मेंटेनेंस कर रहा है। इस वजह से वहां से रॉ-वॉटर की सप्लाई नहीं मिली। गंभीर से टंकियां भरी गई हैं। ऐसे में कुछ इलाकों में सप्लाई में दिक्कत आने की जानकारी है।

नर्मदा की सप्लाई रुकने से दिक्कत आई
नर्मदा पाइपलाइन का मेंटेनेंस चल रहा है। ऐसे में यहां से दो दिन से सप्लाई नहीं मिल रही है। टंकियां भरने में दिक्कत आई हैं। कुछ क्षेत्र में बूस्टिंग नहीं हुई है। ऐसे में कुछ इलाकों में पानी नहीं आने की समस्या आई है। फिलहाल व्यवस्था ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
पवनकुमार सिंह
अपर आयुक्त, नगरनिगम

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें