Popup Image

स्नूकर-बिलियर्ड्स अकादमी के लिए जमीन देगी सरकार : सीएम

एमपी में कहीं भी अकादमी बनाना चाहें, सरकार इसके लिए तैयार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। एमपी में बिलियर्ड्स और स्नूकर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अकादमी स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित आईबीएसएफ वल्र्ड स्नूकर चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अकादमी के लिए इंदौर या प्रदेश में जहां भी जगह की जरूरत होगी, सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी।

इंदौर के यशवंत क्लब में 12 से 21 नवंबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को क्वालिफाइंग मुकाबलों का आखिरी दिन रहा। मुख्य दौर में जगह बनाने के लिए देश-विदेश के खिलाडिय़ों ने अंतिम जोर लगाया। मुख्य दौर के मुकाबले आज से शुरू होंगे। क्वालिफाइंग मुकाबलों के शुरुआती दो चरणों में भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन शानदार रहा।

Advertisement

मुनि पुंगव सुधासागर जी से लिया आशीर्वाद
चैंपियनशिप में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुनि पुंगव सुधासागर जी मुनिराज से आशीर्वाद लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें