Popup Image

कलेक्टर की मॉनिटरिंग का कमाल : स्वामित्व पंजीयन में उज्जैन पहुंचा पहले नंबर पर, 56 फीसदी रजिस्ट्री पूरी

अगले 20 दिन में टारगेट पूरा करने का लक्ष्य

Advertisement

उज्जैन। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह की मॉनिटरिंग ने उज्जैन जिले को स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री करने में प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। जिले में अब तक 56 फीसदी पंजीयन हो चुके हैं। प्रशासन की कोशिश है कि अगले 20 दिन में पूरा टारगेट हासिल कर लिया जाए। अब तक 1.06 लाख रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। 1.92 लाख होनी हैं।

दरअसल, प्रदेश सरकार स्वामित्व योजना के तहत गांव के मकानों की निशुल्क रजिस्ट्रियां कर लाभार्थियों को मालिक बना रही है। उज्जैन जिले में योजना की गति इतनी तेज है कि अब तक 1 लाख 6 हजार 170 ग्रामीणों को मालिकाना हक देकर मकान मालिक बनाया जा चुका है। उज्जैन जिला मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना में संख्यात्मक रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर मंदसौर है।

Advertisement

कैसे बने नंबर-1
नंबर-1 जिला बनाने के लिए कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने ख्ूाब मेहनत की। उन्होंने जिले की हर तहसील के हर हलके के पटवारी के लिए डे टू डे का टारगेट तय किया।

इन टारगेट को पूरा करने में क्या दिक्कत आ रही है, उस परेशानी को सॉल्व किया। जैसे तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोलरूम बनाया गया।

Advertisement

कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारी-अफसरों ने भोपाल से पटवारियों को आने वाली समस्या को हाथोंहाथ सॉल्व कराया।

जिले में हर दिन 5 हजार रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य हासिल हो रहा है या नहीं इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की।

अच्छा काम करने वाले पटवारी और तहसीलदारों को कलेक्टर ने खुद सम्मानित किया और सीएम से भी सम्मान करवाया।

 इस वजह से अन्य पटवारियों-तहसीलदारों को मोटिवेशन मिला और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरू हुई।

सेट टारगेट और मॉनिटरिंग ने बनाया नंबर 1

सेट टारगेट और मॉनिटरिंग ने उज्जैन को नंबर-1 बनाया है। पटवारियों और तहसीलदारों ने भी खूब मेहनत की। कोशिश है कि अगले 20 दिन में बची रजिस्ट्रियां भी पूरी हो जाएं।
रौशनकुमार सिंह, कलेक्टर

एक नजर में उज्जैन में स्वामित्व योजन

1.92 लाख रजिस्ट्रियां होना है।

अब तक 1.06 लाख रजिस्ट्री

तहसीलवार गांव और लक्ष्य

तहसील गांव लक्ष्य
बडऩगर 188 38,782
नागदा 61 11,988
झारडा 110 15,315
माकड़ौन 96 14,420
घट्टिया 129 21,396
उज्जैन 123 23,342
उन्हेल 49 8,897
तराना 108 19,100
महिदपुर 111 18,388
खाचरौद 108 21,551
कोठी महल 07 362

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें