डॉक्टर के घर चोरी के बाद स्टाफ क्वाटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चरक अस्पताल के पीछे स्थित स्टाफ क्वार्टर में पिछले दिनों डॉक्टर के घर में चोरी के बाद अब यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। चोरी की इस घटना में ं कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कियाा था। अब सीएमएचओ ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
अस्पताल स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले डॉ. भगवान सिंह दांगी के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 5 हजार रुपए नकद, 8 घड़ी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। दिनदहाड़े चोरी की वारदात की पुलिस जांच कर रही है। चोरों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 7 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों से बिल्डिंग के अलावा पार्किंग एरिया व परिसर भी कवर किया गया है। हालांकि यहां सुरक्षा के मद्देनजर चौकीदार भी पदस्थ रहता है।









