Popup Image

मां घर से निकली और युवक ने नाबालिग को बनाया निशाना, अब मिलीं इतने साल की सज़ा

उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को भगा कर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर १५ हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है।

Advertisement

उपनिदेशक (अभियोजन) राजेंद्र कुमार खांडेगर ने बताया कि आरोपी 21 साल का छोटू उर्फ राहिद पिता रईस शेख है। वह शाजापुर के महुपुरा की पटेल कॉलोनी का रहने वाला है। फिलहाल वह नागझिरी मटन मार्केट के पास रह रहा था। 18 जून 2024 को नागझिरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक पीडि़ता पति से अलग रहती है। उसके तीन बच्चों में बड़ी लडकी 17 जून 2024 को घर से लापता हो गई है।

पीडि़ता घटना के समय काम पर गई थी। शाम को लौटी तो छोटा बेटा और बेटी पड़ोस में थे, पर बड़ी लड़की नहीं थी। उसे आसपास तलाशा, फिर रिपोर्ट दर्ज कराई। नागझिरी पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि आरोपी छोटू उर्फ राहिद उसे अपने साथ ले गया है। इंदौर में नाबालिग ओर छोटू को पुलिस ने ढूंढ निकाला। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि छोटू उसे पहले अजमेर ले गया, फिर इंदौर लाया। यहीं उसे रखकर वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला कोर्ट में चालान पेश किया। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सजा सुनाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें