Popup Image

कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 6 घायल

नागदा तरफ से आ रही थी कार, टक्कर के बाद झाडिय़ों में फंसी

Advertisement

उज्जैन। गुरुवार सुबह 11.15 बजे रूई और गढ़ा के बीच कार-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 6 लोग घायल हो गए। उपचार के लिए इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार नागदा तरफ से आ रही थी तभी रूई और गढ़ा के बीच परचूनी सामान से भरे उज्जैन तरफ से जा रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार सड़क किनारे झाडिय़ों में जाकर फंस गई।

Advertisement

लोगों ने तुरंत कार में बैठी 3 महिलाओं, 2 पुरुषों व 1 बच्चे को घायल हालत में बाहर निकाला और एम्बुलेंस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया , जबकि ट्रक के पीछे चल रही एक अन्य कार पीछे से टकरा गई जिसमें यह कार भी क्षतिग्रस्त हुई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें