Popup Image

उज्जैन के किसान और सहकारी नेताओं को फिर करना होगा इंतजार, 1 साल के लिए टले चुनाव

उज्जैन। जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में चुनाव होने की उम्मीद एक बार फिर टूट गई है। गांवों में किसानों से सीधे जुड़ी पैक्स समितियों के चुनाव 8 साल से टल रहे हैं। सहकारी क्षेत्र में सक्रिय नेताओं को उम्मीद थी कि इस बार चुनाव होंगे और समितियों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन प्रदेश कैबिनेट के फैसले ने इस उम्मीद को एक साल और आगे बढ़ा दिया है।

Advertisement

चुनाव की राह देख रहे सहकारी नेताओं की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। प्रदेश सरकार ने पैक्स समितियों और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे उज्जैन जिले में भी सहकारी संस्थाओं के चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को फिलहाल इंतजार करना होगा। पैक्स समितियों के आखिरी चुनाव वर्ष 2013 में हुए थे। इन समितियों के निर्वाचित संचालक मंडलों का पांच साल का कार्यकाल वर्ष 2018 में पूरा हो गया था।

इसके बाद से ही चुनाव अलग-अलग कारणों से टलते रहे हैं। 2018 में चुनाव होने थे लेकिन इस साल विधानसभा चुनाव के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। इसके बाद कर्ज माफी योजना, लोकसभा चुनाव, कोरोना संक्रमण, सदस्यता सूची तैयार करने, परिसीमन और न्यायालयीन मामलों के कारण चुनाव की प्रक्रिया लगातार प्रभावित होती रही। अब नवंबर 2026 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद चुनाव एक साल और आगे बढ़ गए हैं।

Advertisement

कई बार बनी चुनाव की स्थिति, लेकिन नहीं हो पाए
सहकारी संस्थाओं के चुनाव टलने का सिलसिला 2018 में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से शुरू हुआ था। 2019 में लोकसभा चुनाव, कर्ज माफी योजना के चलते सदस्यों की पात्रता में बदलाव, नई सदस्यता सूची तैयार करने, 2020-21 में कोरोना संक्रमण और 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच परिसीमन और न्यायालयीन मामलों ने भी चुनाव की राह मुश्किल की। 2025 में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की खबरें आई थीं, लेकिन चुनाव नहीं हो सके।अब यह फिर से टल गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें