Popup Image

आस्था की ताकत सरहदों की मोहताज नहीं ,खड़े हनुमान को मिले डॉलर-यूरो

सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद अमेरिका, नेपाल और अन्य देशों से पहुंच रहे श्रद्धालु

Advertisement

उज्जैन। आस्था की ताकत सरहदों की मोहताज नहीं होती और यह स्थिति खड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में दिखाई देती है। सराफा स्थित खड़े हनुमानजी के दर्शन करने वाले भक्त उन्हें नेपाली रुपया, डॉलर और यूरो तक चढ़ा रहे हैं।

हाल ही में जब मंदिर में आए दान की गिनती की गई तो उसमें डॉलर, यूरो, नेपाली रुपया भी मिले। पुजारी महेश बैरागी ने बताया कि अमेरिकी डॉलर, नेपाली मुद्रा और यूरो सहित अलग-अलग देशों की करेंसी दान में आई हैं। सबसे ज्यादा नेपाली रुपया आया है। अमेरिका के दंपत्ति ने 5 अमेरिकी डॉलर चढ़ाए। एक अन्य श्रद्धालु ने 5 यूरो अर्पित किए।

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत से भी उमड़ रहे श्रद्धालु: खास बात यह है कि खड़े हनुमानजी फिलहाल केनोपी के नीचे विराजमान हैं। उनके दर्शन का सिलसिला जारी है। पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से भी भक्त उज्जैन पहुंच रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें