Popup Image

7 लोगों पर जबरन प्रकरण दर्ज करने का आरोप, सीएसपी से मांगी सुरक्षा

विवाद : चबूतरा प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Advertisement

उज्जैन। महिदपुर तहसील के लोहरवास-घोंसला कांकड़ क्षेत्र में स्थित भैरव महाराज के चबूतरे के निर्माण का मसला बुधवार को उज्जैन पहुंच गया। विवाद में सात लोगों पर दर्ज प्रकरण को खारिज कराने के लिए ग्रामीण उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संबंधितों पर जबरन प्रकरण दर्ज किया है। सीएसपी नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता से उन्होंने मुलाकात की और अपना पक्ष मजबूती से सामने रखा।

दरअसल, कांकड़ क्षेत्र में भैरव महाराज के चबूतरे के निर्माण को लेकर हुए विवाद हुआ था। इस संबंध में एकतरफा कार्रवाई से नाराज पीडि़त परिवार अपनी गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था।

Advertisement

आवेदिका सुगनबाई पति सज्जन कीर ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को समझौते की बात कहकर उन्हें बुलाया गया था। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई। पीडि़त परिवार का आरोप है कि राघवी पुलिस ने केवल एक पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की और गांव के सात लोगों को गिरफ्तार कर महिदपुर जेल भेज दिया, जबकि उनके पक्ष के घायलों की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। सीएसपी श्वेता गुप्ता के सामने इन्होंने अपनी पीड़ा रखी। परिवार के सदस्य भावुक हो गए और पैरों में गिरकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाने लगे।

जांच का दिया आश्वासन
परिवार ने दावा किया कि घटना का वीडियो भी मौजूद है, लेकिन पुलिस ने उसे जांच में शामिल ही नहीं किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने, दोनों पक्षों का जिला मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने, वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें