Popup Image
Advertisement

रुपए के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

उज्जैन। दवा एजेंसी संचालक ने पत्नी व दो बेटों के साथ मिलकर चारधाम क्षेत्र में रहने वाले नौकर के घर में घुसकर मारपीट कर दी। महाकाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राम शर्मा पिता मनोज शर्मा निवासी बंशी का बाड़ा चारधाम मंदिर के पास नंदलाल महाडिक निवासी क्षीरसागर की दवा एजेंसी पर पिछले 15 वर्षों से काम करता था। उसने नंदलाल महाडिक को 8 लाख रुपये उधार दिये व अनुबंध भी कराया था। राम शर्मा व उसके भाई लखन ने दवा एजेंसी से काम छोड़ दिया व संचालक नंदलाल महाडिक से उधार के रुपये वापस मांगे। कल इसी सिलसिले में राम शर्मा ने नंदलाल महाडिक को अपने घर बुलाया।

उक्त लोग आपस में बातचीत कर रहे थे तभी नंदलाल शर्मा की पत्नी मनीषा महाडिक, बेटे शिवराज व दिग्विजय भी राम शर्मा के घर पहुंच गए और राम शर्मा व उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। राम शर्मा ने महाकाल थाने पहुंचकर नंदलाल महाडिक और उसकी पत्नी व बेटों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें