Popup Image
Advertisement

जैन साध्वियों के साथ चल रहे सेवादार के गले से दो तौला वजनी सोने की चेन लूटी

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। उन्हेल से नागदा के लिए विहार कर रहीं जैन साध्वियों के साथ चल रहे सेवादार के गले से बदमाशों ने दो तौला वजनी सोने की चैन झपट ली। साथ चल अन्य लोगों की तत्परता और डायल 100 पर सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा और उन्हेल थाने के सुपुर्द किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

Advertisement

टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे उन्हेल से 4-5 जैन साध्वियां नागदा के लिए पैदल विहार पर निकलीं। उनके साथ सेवादार भी चल रहे थे। इन लोगों को नागदा रोड स्थित सांई स्नेही ढाबा के पास स्कूल में रुकना था। ढाबे से कुछ पहले दो युवकों ने साध्वियों के साथ चल रहे सेवादार छोटा बाजार उन्हेल निवासी उमेश पिता अशोक जैन के गले से दो तौला वजनी सोने की चैन झपट ली।

युवक भागने लगे तो उमेश जैन ने शोर मचाया और युवकों से चैन की छीना झपटी होने लगी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल 100 को भी सूचना दे दी। साध्वियों के साथ चल रहे लोग और पुलिस ने मिलकर दोनों बदमाशों को पकड़ा व उन्हेल थाने लेकर आए। टीआई शर्मा ने उनसे पूछताछ शुरू की जिसमें उन्होंने अपने नाम पप्पू ठाकुर पिता फूल सिंह और नरेन्द्र सिंह पिता देवीसिंह निवासी दौलतपुर सोनकच्छ बताए। उनके पास बोलेरो वाहन भी था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

Advertisement

सांवरियाजी दर्शन करने जा रहे थे

गिरफ्त में आए पप्पू और नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों सोनकच्छ से सांवरियाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। लघुशंका के लिए ढाबे से पहले रुके। खर्चे के रुपए खत्म हो गए थे। उमेश जैन के गले में सोने की चैन देखी तो झपट ली। टीआई शर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है जिन्हें आज कोर्ट में पेश करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें