Advertisement

मक्सी रोड सुरेश ऑयल मिल में लगी भीषण आग

मिल दो दिन से बंद और परिवार शादी में था

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मक्सी रोड स्थित सुरेश ऑयल मिल में रविवार को भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार मक्सी रोड उद्योगपुरी में सुरेश वाधवानी का ऑयल मिल है। यह पिछले दो दिन से बंद था। वाधवानी परिवार किसी रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में थे। मिल में कपास्या और खली बड़ी मात्रा में रखा हुआ था। सुबह आठ बजे के करीब मिल से धुंआ उठना शुरू हुआ।

देखते ही देखते आग की लपटें शुरू हुईं और पूरे मिल को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और वाधवानी के परिवार को सूचना दी। मक्सी रोड फायर ऑफिस से दमकलें पहुंचाई गई। फायर फाइटर अंकित राजपूत ने बताया कि आग भीषण थी। खली कपास्या होने के कारण आग तेजी से फैली। फायर फाइटर के अलावा फायर लारियां भी लगाई गईं। मिल मालिक सुरेश वाधवानी के अनुसार आग से कितना नुकसान हुआ अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। आग का कारण भी जांच के बाद पता चलेगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मिल दो दिन से बंद था। गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं भी बढऩे लगी हैं। हाल ही में दुर्गा प्लाजा के सासने बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। वहां के व्यापारियों ने आसपास रखे वाहनों को हटवा दिया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसी प्रकार महाकाल हैरिटेज के पीछ झाडिय़ों में आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई थी। जहां आग लगी वहां कई लोगों ने सडक़ पर कब्जा कर दुकानें लगा ली थीं। वे परेशानी में आए और अपना सामान समेटने में लगे रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें