Advertisement

चोरी के मोबाइल बेचते पुणे का चोर पकड़ाया

1 लाख कीमत के 5 मोबाइल जब्त, दो चोर सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। जीआरपी ने प्लेटफार्म 8 की तरफ चोरी के मोबाइल बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 मोबाइल जब्त किए हैं। दो चोरों को भी पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म 8 के आउटर, छुम छुम बाबा की दरगाह के पास एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर आने जाने वाले लोगों को मोबाइल दिखाकर सस्ते में बेचने की बात कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उक्त स्थान से राहुल कांबले पिता कानिफनाथ निवासी आनंद नगर पुणे को गिरफ्तार किया।

Advertisement

उसके बैग की तलाशी लेने पर 1 लाख रुपए कीमत के 5 मोबाइल जब्त हुए। इसी तरह ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने सायबर सेल की मदद के आधार पर दो अन्य मामलों में दो चोरों से 3 मोबाइल जब्त किए। वहीं एक मामले में वर्ष 2017 से फरार वारंटी धर्मराज सेन निवासी सीहोर को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें