Advertisement

सतीगेट से छत्रीचौक तक पैदल चलकर देखा काम

राजसी सवारी की तैयारी : आधी रात को अचानक कलेक्टर पहुंचे कंठाल चौराहा

Advertisement

बड़ा गणेश मंदिर-चौबीस खंबा माता मंदिर मार्ग का भी किया मुआयना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पांचवीं सवारी से निवृत होने के बाद अब प्रशासन का पूरा जोर राजसी सवारी की तैयारी पर है। सोमवार रात कलेक्टर रौशनकुमार सिंह राजसी सवारी मार्ग का मुआयना करने निकले पड़े। उन्होंने बड़ा गणेश मंदिर-चौबीस खंबा मार्ग, कंठाल चौराहा, सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण काम की प्रगति देखी।

Advertisement

रात करीब 12 बजे टीम के साथ पहुंचे कलेक्टर ने अपने दौरे की शुरुआत सतीगेट की तरफ से की। यहां रात में भी तेजी से काम चल रहा है। कंठाल चौराहा और सतीगेट की तरफ ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा है।

कलेक्टर ने काम की गति और तेज करने के निर्देश दिए। पैदल चलते हुए कलेक्टर सतीगेट पहुंचे तो यहां सड़क का काम पूरा हो चुका है। ब्लॉक भी तेजी से लगाए जा रहे हैं। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने उन्हें बताया कि तय समय में काम पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल काम की स्पीड से कलेक्टर संतुष्ट दिखाई दिए। 24 खंबा माता से बड़ा गणेश मार्ग तक का काम भी कलेक्टर ने देखा और जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि काम की गति के साथ क्वालिटी पर पूरा फोकस रखें। सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें।

Advertisement

यह भी निर्देश दि

श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े फ्लोरिंग के काम में फिनिशिंग ठीक रखने पर जोर दिया।

अंडरग्राउंड केबलिंग एवं वीएफसी-3 काम की प्रगति भी कलेक्टर ने चैक की।

दौरे में महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमठ, यूडीए और नगरनिगम के अफसर साथ थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें