Popup Image
Advertisement

सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर ठगी, जानकारी लेते ही बैंक खाता कर दिया खाली

उज्जैन। सीनियर सिटीजन का कार्ड बनाने के नाम पर सायबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों ने पहले जानकारी ली फिर तीन ट्रांजेक्शन में 10 लाख रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी की यह घटना निर्माण नगर निवासी आईटीआई के पूर्व प्राचार्य सनत कुमार जैन के साथ हुई। उनकी रिपोर्ट पर माधव नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

जैन ने पुलिस को बताया 11 अक्टूबर की सुबह फोन कॉल पर आरोपी ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने को कहा तथा कार्ड बनाने के लिए जन्मतिथि, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, बैंकखाते की जानकारी ले ली। थोड़ी देर बाद तीन ट्रांजेक्शन में 5 , 3 और 2 लाख रुपए निकाल लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें