Popup Image
Advertisement

विद्यार्थी बोले स्टाइपेंड नही बढ़ा तो भोपाल जाकर करेंगे प्रदर्शन

स्टाइपेंड 9383 से बढ़ाकर 21500 करने की मांग

Advertisement

धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के इंटर्न का प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी

उज्जैन। शासन-प्रशासन की लाख समझाइश के बाद भी धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बुधवार को लगातार दसवें दिन उनका धरना चिमनगंज थाना क्षेत्र के पास स्थित धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय के बाहर जारी रहा। इनका कहना है कि जब तक सरकार बीएएमएस के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 9383 से बढ़ा कर 21500 रुपए नहीं कर देती यह धरना यूं ही चलता रहेगा।

Advertisement

अगर उनकी मांगों को जल्दी ही नहीं माना गया तो वह भोपाल में धरना-प्रदर्शर कर सकते हैं। दरअसल एमबीबीएस इंटर्न को 21500 रुपए का स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि बीएएमएस को 9383 । बीएएमएस इंटर्न चाहते हैं कि उनका स्टाइपेंड भी एमबीबीएस इंटर्न के बराबर हो और इसी मांग को लेकर वह अस्पताल परिसर में दस दिन से धरना दे रहे हैं।

हमारी मांग एमबीबीएस इंटर्न समान स्टाइपेंड मिले

Advertisement

हम ऐलोपैथिक इंटर्न अनुसार स्टाइपेंड चाहते हैं। जब दोनों एक जैसा काम कर रहे हैं तो सुविधा भी एक जैसी होनी चाहिए।
नंदिनी सोलंकी

स्टाइपेंड 9383 से बढ़ाकर 21500 किया जाना चाहिए। क्योंकि महंगाई के जमाने में इतनी कम राशि में गुजारा करना मुश्किल है। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर भी विरोध करेंगे।
मानव परमार

स्टाइपेंड बढ़ाने पर उचित विचार होना चाहिए। अगर जल्दी ही मांगें नहीं मानी तो भोपाल सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
आयुष खरे

इंटर्न की मांग को आगे पहुंचाया जा चुका है। हम भी सचेत हैं। हम भी चाहते हैं कि इंटर्न का स्टाइपेंड बढऩा चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव तक बात पहुंचाई जा चुकी है।
डॉ. ओपी व्यास
प्रभारी प्राचार्य धन्वंतरि कॉलेज

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें