Popup Image
Advertisement

एलिवेटेड कॉरिडोर : आगर रोड पर लगी चद्दरों ने बिगाड़ा ट्रैफिक, रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन

उज्जैन। एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए आगर रोड पर लगाई गई चद्दरों ने यहां का ट्रैफिक बिगाड़ दिया है। हाल यह है कि वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति चरक भवन से लेकर मंडी चौराहे तक की है। दिन के समय इस मार्ग पर भारी जाम लग रहा है। ऐसे में स्कूली बसें, एंबुलेंस भी फंस रहे हैं।

Advertisement

बस स्टैंड शिफ्ट, मुसीबत बरकरार
इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए देवासगेट स्टैंड से बसें नानाखेड़ा शिफ्ट कर दी गई हैं। बाावजूद इसके ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो रहा है। मंगलवार को दिनभर लोग खराब ट्रैफिक के कारण परेशान होते रहे। पूरे मार्ग पर दिन में एक भी ट्रैफिककर्मी नजर नहीं आया। कुल मिलाकर ट्रैफिक व्यवस्था बाबा महाकाल के भरोसे छोड़ दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें