Popup Image
Advertisement

कानपुर की नाबालिग की Instagram पर दोस्ती हुई और वह उज्जैन चली आई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, प्यार हुआ और अपना शहर छोड़ दिया। परिवार ने पुलिस की शरण ली। खोजबीन हुई। लड़की उज्जैन में अपने प्रेमी के साथ मिल गई। कानपुर पुलिस आई, लड़की के साथ लड़के को भी ले गई। चिमनगंज मंडी पुलिस बताती है कि कानपुर पुलिस उज्जैन के एक लड़के को ढूंढ रही थी।

Advertisement

उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। सुराग मिले और पता चला पंवासा क्षेत्र में कुलदीप नामक एक युवक है जो नाबालिग के साथ रह रहा है। कानपुर ने चिमनगंज मंडी को पूरी जानकारी दी। पुलिस पंवास पहुंची और युवक को उस लड़की के साथ थाने ले आई।

पांच साल पहले दोस्ती हुई

Advertisement

चिमनगंज थाने में जब पूछताछ हुई तब पूरी कहानी सामने आई। कानपुर की लड़की की उज्जैन के कुलदीप से इंटाग्राम पर दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे से लंबी बातें करने लगे। बात यहां तक बढ़ी कि दोनों में प्यार हो गया। यह सिलसिला तीन साल से चल रहा था। लड़की अभी 16 साल की है।

आ धमकी पुलिस

Advertisement

कानपुर पुलिस के लिए भी नाबालिग लड़की का गायब होना चुनौती था। पुलिस ने अपने सूत्रों से पता लगाया। जानकारी मिल गई कि लड़की का प्रेमी उज्जैन में रहता है। आधा-अधूरा पता मिला। पुलिस ने खोजबीन की और कुलदीप का पता मिल गया। उसे पंवासा से पकड़ लिया गया है। उसके साथ लड़की भी थी।

गलत हरकत नहीं

पुलिस ने कुलदीप को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ कोई गलत हरकत नहीं की है। उसे बताया गया कि मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हो जाएगा। तब लड़की ने भी प्रेमी का साथ देते हुए बताया कि कोई गलत हरकत नहीं हुई। बहरहाल, कानपुर पुलिस लड़की के साथ उसके प्रेमी को भी ले गई है।

पांच दिन पहले उज्जैन आई

पुलिस बताती है कि लड़की पांच दिन पहले उज्जैन आ गई। उसे कुलदीप रेलवे लेने गया। वह असमंजस में था क्या करे। आ गई तो रवाना भी नहीं कर सकता। वह अपनी प्रेमिका को घर ले गया। उधर लड़की के परिजन चिंता में रहे, बेटी कहां गई? पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें