Advertisement

खेलते-खेलते गिरा 3 साल का बालक और हो गई मौत

उज्जैन। चिंतामण जवासिया थाना क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रहा ३ साल का मासूम सडक़ पर गिरा जिससे उसके नाक और मुंह से खून आ गया। परिजन तुरंत उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

दरअसल, चिंतामन जवासिया के रहने वाले राजकुमार पिता रामप्रसाद नायक का ३ साल का बेटा विद्युत बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने दौड़ लगाई और वह गिर गया जिसके कारण उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत अवंति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संभवत: सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।

पिता सदमे में
राजकुमार नायक के बड़े भाई कमल कुमार ने बताया कि विद्युत की मौत से उसके पिता सदमे में है। विद्युत उनका इकलौता बेटा था, घर में उसकी एक साल की छोटी बहन है। घरवालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उनके बीच नन्हे कदमों से चहलकदमी करने वाला विद्युत अब इस दुनिया में नहीं रहा। कमल ने बताया कि हम दोनों भाई इंदिरानगर स्थित एक डेयरी पर काम करते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें