Advertisement

AC ब्लास्ट और आग के खतरे से बचाएगा ये सस्ता डिवाइस, कीमत सिर्फ ₹700

गर्मी अपने चरम पर है और ऐसे भीषण स्थिति में पंखे और कूलर दोनों नाकाम साबित होते हैं। ऐसे में लोगों के पास एक ही विकल्प बचता है और वो है एयर कंडीशनर (AC) का। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है लोगों के यहां इसका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। लेकिन जहां एक तरफ घरों में एसी का इस्तेमाल बढ़ा है, वहीं दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं भी सुनाई देने लगी हैं। ऐसी ही एक दुखद घटना दिल्ली के हौज खास इलाके में घटित हुई जहां AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट हो गया और हादसे में एक आईएएस (IAS) अधिकारी की जान चली गई।

 

Advertisement

AC में आग कई वजहों से लग सकती है। जैसे- तकनीकी खामी, गैस रिसाव, पुरानी वायरिंग या एसी यूनिट का बहुत पुराना हो जाना। कोई ऐसा नहीं है जो ये 100 प्रतिशत वादा कर सके कि किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में कभी खराबी नहीं आएगी। लेकिन करंट को ओवरफ्लो होने से रोककर ऐसी घटनाओं को टाला जरूर जा सकता है। ऐसे ही खतरे से बचाने में मदद करता है- पोर्टेबल RCD (PRCD) एडॉप्टर। क्या होता है ये, क्या काम करता है और कैसे हादसे से बचाने में मदद करता है? आइए जानते हैं इस लेख में…..

क्या होता है PRCD Adaptor?
PRCD एडॉप्टर एक छोटा लेकिन बेहद जरूरी डिवाइस है। यह घर के भारी उपकरणों जैसे AC, गीजर या फ्रिज और पावर सप्लाई वाले प्लग के बीच में लगाया जाता है। यानी पहले प्लग इस एडॉप्टर में फिट होता है और फिर इसे पावर सप्लाई में लगाया जाता है। इससे ये AC या गीजर के बीच सुरक्षा की एक दीवार का काम करता है।

Advertisement

इसे आसान भाषा में ऐसे समझें: यह आपके डिवाइस के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। जब तक पावर सप्लाई सामान्य रहती है, यह चुपचाप अपना काम करता है। लेकिन जैसे ही करंट में 30 मिली एम्पियर (30mA) से ज्यादा का उतार-चढ़ाव होता है, यह तुरंत एक्टिव हो जाता है।

कैसे करता है बचाव?
पावर सप्लाई कट: जैसे ही करंट अचानक बढ़ता या घटता है, यह डिवाइस कुछ ही मिली-सेकंड में पावर सप्लाई कट कर देता है।
झटके से बचाव: सप्लाई तुरंत कट होने से न सिर्फ आपका महंगा AC या फ्रिज जलने से बच जाता है, बल्कि इंसान को बिजली का तेज झटका लगने का खतरा भी कम हो जाता है।
आसान रीसेट बटन: जब वोल्टेज सामान्य हो जाता है तो आप इसमें दिए रीसेट बटन को दबाकर आप वापस पावर सप्लाई चालू कर सकते हैं।

Advertisement

घर की MCB से कैसे अलग है यह?
आपको लग रहा होगा कि ये घर में लगी MCB जैसा ही तो है, फिर इसकी क्या जरूरत? तो आपकी बात बिल्कुल सही है, लेकिन घर की MCB पूरे घर के करंट को कंट्रोल करती है। उसका असर करने का समय थोड़ा धीमा होता है।

कई बार जब गर्मियों में वोल्टेज अचानक बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होता है, तो MCB समय पर ट्रिप नहीं कर पाती और डिवाइस में ब्लास्ट हो जाता है। वहीं, PRCD सिर्फ एक खास डिवाइस के लिए लगा होता है और पलक झपकते ही करंट को रोक देता है।

कीमत और सलाह
अगर आपके इलाके में बिजली के वोल्टेज का उतार-चढ़ाव बहुत ज्यादा होता है, तो आपको अपने भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (AC, फ्रिज, गीजर) के साथ PRCD Adaptor का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यह कोई बहुत महंगा सामान नहीं है।

यह आपको किसी भी आस-पास की इलेक्ट्रिकल शॉप या ऑनलाइन स्टोर पर 700 से 800 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगा। कुछ सौ रुपये का यह छोटा सा निवेश आपके लाखों के घर और परिवार की जान-माल की सुरक्षा कर सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें