Advertisement

आगर रोड पर हादसा, टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी, महिला का हाथ फ्रैक्चर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड अज्ञात टैंकर ने स्कूटी से जा रही महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में उसका हाथ टूट गया। चिमनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीया छवि कदम अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर सवार थी।

Advertisement

आगर रोड पर सामने से आ रहे टैंकर चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अपनी सहेली के साथ गिर गईं। सहेली तो बच गई लेकिन छवि का हाथ टूट गया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों से टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें