Advertisement

फिल्म “12th फेल” की एक्ट्रेस मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

बाबा महाकाल के दरबार में आज सुबह “12th फेल” फेम एक्ट्रेस अभिनेत्री मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर पहुंचे। दोनों बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने करीब 2 घंटे तक आरती और बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर भगवान का पूजन अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

एक्ट्रेस मेधा शंकर ने मीडिया को बताया कि पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन किये है । बाबा महाकाल की भस्म आरती का अनुभव काफी अच्छा रहा। भारतीय क्रिकेटर यश ठाकुर ने भी मीडिया को बताया कि वह पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से कामना की कि वह जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें