पानी भरने के बाद युवक ने कमरे में लगाई फांसी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। किशनपुरा में एक युवक ने सुबह नल से पानी भरने के बाद ऊपर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उतार कर उसे चरक अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचा दिया गया है।

माधव नगर पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र पिता कैलाश लक्की उम्र 38 साल गली नंबर 3 निवासी किशनपुरा मक्सी रोड पेंटरी का काम करता है। आज सुबह पानी भरने के बाद ऊपर कमरे में जाकर बिजली के तार का फंदा बना कर उसने फांसी लगा ली। बहुत देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तब भाई पवन ने आसपास के लोगों को बुलाया। उसने बताया कि लक्की कमरे में है।
आवाज भी लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा है। पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला तो देखाधर्मेंद्र फंदे से लटका हुआ था। उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।









