Advertisement

पत्नी की हथौड़े से हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

भाई ने कमरे में देखे दोनों के शव, दूसरी शादी की थी युवक ने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम लेकोड़ा में रहने वाले युवक ने बीती रात हथौड़े से पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भाई ने शवों को कमरे में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एफएसएल टीम ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की और शवों को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

टीआई बल्लू मंडलोई ने बताया कि अर्जुन पिता केशवराम 48 वर्ष निवासी लेकोड़ा की फांसी के फंदे पर और उसकी पत्नी धापूबाई की खून से लथपथ लाश उसके भाई हरिकिशन ने कमरे में देखी। उसने परिजनों के साथ थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो अर्जुन फंदे पर लटका था।

Advertisement

उसकी पत्नी धापूबाई के सिर में गंभीर घाव के निशान थे। पास में हथौड़ा पड़ा था। संभवत: अर्जुन ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले पत्नी धापूबाई की हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या की और उसके बाद स्वयं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से हथौड़ा बरामद करने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अर्जुन और धापूबाई की दूसरी शादी हुई थी। अर्जुन के दो बच्चे हैं। धापूबाई का मायका खजूरिया कुमावत में है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। उसके परिवारजन भी लेकोड़ा में दूसरे स्थान पर रहते हैं। रात में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है जिसकी जांच करते हुए एफएसएल द्वारा एविडेंस जुटाए गए हैं। इधर अर्जुन व धापूबाई की मृत्यु का समाचार गांव में फैलते ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें