Advertisement

महाकाल महालोक बनने के बाद पर्यटन को लगे पंख

वर्ष 2023 पर्यटक आए 5.28 करोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वर्ष 2024 पर्यटक आए 7.32 करोड़

2.04 करोड़ एक साल में पर्यटक बढ़े

Advertisement

वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में 2.04 करोड़ बढ़ी पर्यटकों की संख्या

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से उज्जैन में एक ओर जहां कारोबार में बूम आ गया है, वहीं पर्यटन को भी पंख लग गए हैं। भगवान महाकाल की यह नगरी देशभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष २०२३ के मुकाबले में २०२४ में पर्यटकों की संख्या में २.०४ करोड़ तक वृद्धि हुई है। पर्यटन क्षेत्र की यह तस्वीर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आई है।

Advertisement

दरअसल, वर्ष २०२४ में प्रदेशभर में १३.३३ करोड़ टूरिस्ट विभिन्न जगहों पर घूमने पहुंचे। इनमें १.६७ लाख विदेश से आए थे। इसमें से ५.२८ करोड़ टूरिस्ट धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जबकि वर्ष २०२३ में यह आंकड़ा ५.२८ करोड़ था। अगर कुल पर्यटकों की संख्या में से उज्जैन आने वाले टूरिस्टों की संख्या देखी जाए तो यह करीब ५५ प्रतिशत है। उज्जैन के बाद मेहर में १० और चित्रकूट में ९ प्रतिशत पर्यटक बढ़े हैं। पर्यटन गतिविधियों के संचालन से सरकार की आय भी बढ़ रही है जो पिछले तीन वर्षों से यह १७ प्रतिशत की औसत दर से बढ़ी है।

कारोबार को भी लगे पंख
श्री महाकाल महालोक के बनने से कारोबार में भी बूम आ गया है। होटल, होम स्टे, खानपान, आवागमन के साधन सहित अन्य सेक्टर में भी वृद्धि हुई है जिससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। इसके अलावा छोटे कारोबारियों की आय में भी वृद्धि हुई है।

Related Articles