Advertisement

मुझसे अलग होकर दूसरे से शादी क्यों की, इसी बात से नाराज होकर दूसरे पति को उठा लिया

चिंतामन पुलिस ने आरोपियों को रतलाम से पकड़ लिया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मुझसे अलग होकर दूसरी शादी क्यों की? इसी बात से खिन्न होकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व पत्नी के दूसरे पति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नाकेबंदी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चिंतामन थाना प्रभारी हेमराज यादव के अनुसार ज्योति नामक युवती अपने भांजे सुमित के साथ थाने आई और बताया कि दो कारों में सवार होकर आए युवकों ने उसके पति रोहित का अपहरण कर लिया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अपहरण करने वालों की लोकेशन तलाशी। पता चला कि वे रोहित को लेकर रतलाम की ओर गए हैं। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को हिरासत में लेकर रोहित को उनके कब्जे से छुड़ा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विनोद कछावा, लखन भूरिया, अतीक अब्बास, अमित चौहान, अजय राकवा हैं। मुख्य आरोपी विनोद है।

Advertisement

पति के साथ दर्शन करने गई थी

ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह पति रोहित के साथ चिंतामन गणेश के दर्शन करने गई थी, साथ में भांजा सुमित भी था। रात बजे के करीब वह लौट रही थी तब जवासिया ब्रिज के निकट रोहित की बाइक के आगे दो कार आ गई। रोहित ने बाइक रोकी। कार में से उतरे युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की और उसे खींच कर कार में ले गए। ज्योति का कहना है कि उसके साथ भी मारपीट की गई।

Advertisement

खुन्नस में किया अपहरण

थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद कछावा से ज्योति की शादी हुई थी। दोनों में पारिवारिक विवाद बढ़ा और दोनों अलग हो गए। ज्योति ने न्यायालय में भरण-पोषण का केस लगा दिया। वह कोर्ट में बयान देने नहीं जा रही थी। इसी बीच उसने घोसला में रहने वाले रोहित से शादी कर ली। इस बात से वह खिन्न था। उसने ज्योति पर नजर रखी और चिंतामन से लौटते समय उसने अपने साथियों के साथ रोहित का अपहरण कर लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें