Advertisement

बारिश के बाद वसंत विहार कॉलोनी की सड़कों की हालत और बिगड़ी, दिखने लगे गडढ़े

वाहन चलाने में लोगों को हो रही परेशानी, रहवासियों ने की सुधारने की मांग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर के कई वार्डों की स्थिति यह है कि सड़कों की हालत बिगड़ी हुई है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंदौर रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी माने जाने वाली वसंत विहार की स्थिति यह है कि यहां पर कुछ मार्गों की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। इस वजह से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। बारिश शुरू होने के बाद सड़कों पर और ज्यादा गड्ढ़े हो गए हैं। टाटा कंपनी द्वारा पूर्व में शहर के कई वार्डों में सड़कों को खोदा गया और काम पूरा होने के बाद सड़कों को पहले जैसा दुरुस्त नहीं करते हुए ऐसा ही छोड़ दिया। इस कारण और ज्यादा स्थिति बिगड़ रही है।

जिम्मेदार दें समस्या के समाधान पर ध्यान

Advertisement

पॉश माने जाने वाली कॉलोनी वसंत विहार की इस प्रकार की स्थिति है तो अन्य कॉलोनियों और मोहल्लों की हालत क्या होगी इसक अंदाजा सहज रूप से लगाया जा सकता है। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में बड़े-बड़े गडढ़ों के कारण हादसे का भय बना रहता है। बारिश के मौसम में गडढ़ों में भरे पानी से मच्छरों की संख्या बढ़ गई हैं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देकर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें