Advertisement

कमजोर क्वालिटी वाली एजेंसी पर लगेगी 5 लाख तक की पेनल्टी

सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक में संभागायुक्त के दिखे तीखे तेवर

Advertisement

अफसरों से कहा समीक्षा बैठक में अपडेटेड जानकारी लेकर ही आए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आम तौर पर शांत और गंभीर रहने वाले संभागायुक्त आशीष सिंह ने बुधवार को समीक्षा बैठक में तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कमजोर क्वालिटी का काम करने वाले ठेकेदार और एजेंसी पर 5 लाख रुपए तक की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से भी दो टूक कहा कि मीटिंग में अपडेटेड जानकारी लेकर ही आए।

Advertisement

दरअसल, सिंहस्थ के कुछ निर्माण कार्य की क्वालिटी खराब है और इसी ने संभागायुक्त का पारा चढ़ा दिया था। उन्होंने नगर निगम के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए हैं कि थर्ड पार्टी ऑडिट सर्विस द्वारा निर्माण कार्यों में पहचानी गई क्वालिटी कमी को तुरंत दूर किया जाए। ऐसे ठेकेदारों पर 2 से 5 लाख रुपए तक की पेनल्टी लगाने के निर्देश देते हुए कहा है कि सभी आरएमसी का निरीक्षण कर रिपोर्ट अगली बैठक में रखें। उन्होंने कहा कि बारिश खत्म होने को है, सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य में अब तेजी लाए जाए।

आंकड़े अपडेटेड नहीं, नाराजगी के बाद सस्पेंड की चेतावनी

Advertisement

संभागायुक्त ने हायर मीटिंग के प्रेजेंटेशन में आंकड़े अपडेटेड नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा जानकारी वास्तविक व अपडेटेड होना चाहिए। गलत जानकारी देने वाले इंजीनियर निलंबित होंगे।

इन कामों में तेजी लाने के निर्देश

हरसिद्धि पाल- रामघाट सड़क चौड़ीकरण की मार्किंग हो गई है। कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सेंट्रल लाइन मार्किंग हो गई है। महाकाल सवारी के कारण काम रुका था, अब काम शुरू होगा। गुदरी-पानदरीबा सड़क में भी सेंट्रल मार्किंग हो गई है।

जयसिंहपुरा चौराहे का सौंदर्यीकरण, भगत सिंह मार्ग से नृसिंह घाट, कार्तिक चौक से दानी गेट तक रोड चौड़ीकरण की मार्किंग हो चुकी है। नीलगंगा से महाकाल तथा जयसिंहपुरा अंडरपास एवं नूतन स्कूल तक मार्ग निर्माण में आ रही समस्या को एक सप्ताह में दूर करने का कहा गया है।

घाट अपग्रेडेशन का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

निर्माण एजेंसियों को कार्य की शुरुआत से ही स्पीड मेंटेन करने का कहा।

सिंधी कॉलोनी से नीलगंगा तक डामरीकरण बारिश समाप्त होने के तुरंत बाद कर दिया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन, विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सीवरेज प्रोजेक्ट की गति धीमी, कलेक्टर नाराज
उज्जैन में सीवरेज प्रोजेक्ट की गति धीमी है और आमआदमी के लिए यह सिरदर्द बन रही है। ऐसे में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने काम की गति पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। अमृत फेज 1 के सीवरेज प्रोजेक्ट में हाउस कनेक्शन की गति धीमी होने पर कलेक्टर ने नाराजगरी जताई और संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करने का कहा। निगम के इंजीनियर्स से उन्होंने समय-समय पर निरीक्षण करने कठिनाई की जानकारी देने की बात की। उन्होंने निर्माणकर्ता टीम की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें