होर्मुज खोलने और परमाणु खतरा खत्म पर सहमति : ट्रंप

सऊदी ने कार्रवाई रोकने को कहा था
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया गया है। उनके मुताबिक, ईरान और कुछ मिडिल ईस्ट देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव आने के बाद यह फैसला लिया गया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि अमेरिका ईरान पर बड़े सैन्य हमले के लिए पूरी तरह तैयार था। उन्होंने दावा किया कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इजराइल भी इस फैसले में अमेरिका के साथ है। इधर, जंग को लेकर भारत अलर्ट मोड पर है।
मिडिल ईस्ट छोडऩे की एडवाइजरी जारी की
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से कहा है कि अगर सुरक्षा हालात और बिगड़ते हैं तो वे पश्चिम एशिया छोडऩे की तैयारी रखें। एडवाइजरी ट्रम्प की ईरान पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच जारी की गई।









