Advertisement

वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेस-वे पर गरजे लड़ाकू विमान

UP के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाया। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर जगुआर, मिराज जैसे 15 लड़ाकू विमानों ने आंधी-तूफान के बीच ‘टच एंड गो’ किया।सबसे पहले C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया।

Advertisement

इसके बाद जगुआर, मिग और राफेल विमानों ने एक साथ आसमान में करतब दिखाए।सिर्फ AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान को 180 डिग्री घुमाकर उसका रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया।करीब दो घंटे तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया। शाम को तीन घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।

शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे UP का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें