विक्रम विवि के सभागृह में ‘अक्षरविश्व प्रतिभा सम्मान’ समारोह कल

कड़ी मेहनत कर परीक्षा में परचम लहराने वालों का होगा सम्मान

उज्जैन शहर की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अक्षरविश्व परिवार १०ह्लद्ध और १२ह्लद्ध की बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। समारोह ३१ मई शाम ५ बजे विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों के शैक्षाणिक परिश्रम को समाज के सामने लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है, ताकि वह आगे भी इसी तरह परिश्रमपूर्वक सफलता की ओर बढ़ सकें। शहर के गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर अपने हाथों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, स्मृतिचिह्न से सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम को इन्होंने दी मजबूती
अक्षरविश्व के इस प्रयास को विक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण संकाय विभाग, ओमेक्स रियलटी, अवंतिका यूनिवर्सिटी, एमजी लैंडमार्क उज्जैन, नवसंवत लॉ कॉलेज, आरके डेवलपर्स, कौटिल्य एकडेमी उज्जैन, ओपीके ग्रुप, यूनिहंट, जॉब सेन्स, महाकालेश्वर दर्शनार्थी सेवा फाउंडेशन ने मजबूती दी है।









