Popup Image
Advertisement

महाकाल अंडरपास अब जल्द रोड क्रॉस कर लोक तरफ बढ़ेगा

पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक मिलकर लगाएंगे लाल निशान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हरिफाटक ओवरब्रिज के पास से महाकाल महालोक तक अंडरपास बनाने का काम तेज हो गया है। यह चिंतामन रोड के करीब तक आ गया है। रोड को क्रॉस कर इसे बनाने के लिए जल्द ही रोड पर निशान लगाकर काम शुरू किया जाएगा।

सिंहस्थ तैयारी के लिए किए जा रहे निरीक्षण के तहत गुरुवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्पॉट पर पहुंचकर इसका एक्शन प्लान समझा और निर्देश दिए ताकि रोड क्रॉस करने के दौरान ट्रैफिक न रुके। निरीक्षण में स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ नेहा जैन और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता योगेंद्र बागोले भी साथ थे। कवेलु कारखाना से हरिफाटक को जोडऩे वाली रोड को भी देखा और ठेकेदार को फटकार लगाई कि अगली बार भारी पेनल्टी लगाई जाएगी।

Advertisement

निगम के अफसर पीछे ही छूट गए
निरीक्षण के दौरान निगम के अधीक्षण यंत्री सहित कुछ अधिकारी पीछे रह गए। वे अंडरपास पहुंचे तब तक अधिकारी अंडरपास का निरीक्षण कर चुके थे। इस कारण अधिकरियों को संभागायुक्त तक पहुंचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें