Advertisement

मुल्लापुरा रोड पर पैदल जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा

बाइक खराब होने पर इंगोरिया से बस में बैठकर आए थे उज्जैन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निर्माणाधीन हास्पिटल में सुपरवाइजर का काम कर रहे वृद्ध की बाइक खराब होने पर बस से उज्जैन लौटने के बाद पैदल घर जाते समय मुल्लापुरा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

बिलोटीपुरा कमरी मार्ग निवासी मोय्यद हुसैन पिता सैफुद्दीन इंगोरिया में बन रहे आई हास्पिटल में सुपरवाइजर का काम करते थे। उनके दामाद अब्देअली ने बताया कि मोय्यद हुसैन बाइक से इंगोरिया गए थे। वहां बाइक खराब हो गई तो बस में बैठकर उज्जैन लौटे। मुल्लापुरा में बस से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Advertisement

राहगिरों ने एम्बुलेंस से उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब्देअली ने बताया कि शाम 6.30 बजे के करीब हुई दुर्घटना को आसपास के लोगों ने देखा था जिनका कहना है कि कोई बाइक चालक मोय्यद हुसैन को टक्कर मारकर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल युवक ने दम तोड़ा

Advertisement

पनवाड़ी निवासी 22 वर्षीय सतीश पिता ईश्वर रविवार रात को कायथा के पास दुर्घटना में घायल हुआ था। परिजन ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि सतीश स्व सहायता समूह का काम करता था। दुर्घटना में उसका दोस्त भी घायल हुआ था जिसका उपचार जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें