Advertisement

कलेक्टर के निरीक्षण से पहले चरक में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आमतौर पर लचर व्यवस्थाओं के लिए सुर्खियों में रहने वाले चरक अस्पताल में सोमवार सुबह चाक-चौबंद व्यवस्थाएं रहीं। अस्पताल में सफाई चकाचक थी, आमतौर पर आने वाले बदबू भी नहीं आ रही थी। परिसर में वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क थे। इसके अलावा स्टॉफ भी डे्रस और गले में आईडी कार्ड के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहे।

Advertisement

दरअसल, सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह चरक के निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले थे। इसी के चलते अस्पताल में हलचल थी। कलेक्टर को कहीं कोई खामियां ना मिले, इसके लिए सारी तैयारियां की गई थीं। हालांकि, सुबह १० बजे तक कलेक्टर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचे थे। हालांकि, कुछ कर्मचारियों ने बताया कि निरीक्षण निरस्त हो गया जिसके चलते कलेक्टर नहीं आए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें