Advertisement

रोहित बनकर सोहेल ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया दो नाबालिग बहनें भी दो नाबालिगों के चंगुल में फंसी

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोलह सागर के पास से पकड़ा, पीटा और पुलिस को सौंपा

Advertisement

पुलिस ने लव जिहाद और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदिरा नगर स्थित सोलह सागर के पास तीन लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर छेड़छाड़ करने वालों को पकड़ा और मोबाइल चैक किए तो मामला लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का निकला। तीनों युवकों की पिटाई की गई और उन्हें चिमनगंज मंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार लिया है इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि लडक़ी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण उइके को जांच अधिकारी बनाया गया है। इधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाम बदल कर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

Advertisement

दोनों बोले हम तुम्हें बदनाम कर देंगे

लडक़ी ने पुलिस को बताया कि जब वह जाने लगी तब सोहेल के साथी जो सुसनेर में रहते हैं, वह आ गए और बोले, तुमने यदि सोहेल की बात नहीं मानी तो हम तुम्हें बदनाम कर देंगे। हम तीनों बहनें अपने घर जाने लगीं तब तीनों ने पीछा किया। यह पूरा वाकिया मां को बताया। इसके बाद वह दोनों बहनें और मां के साथ थाने आई और रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रृषभ कुशवाह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर जांसापुरा निवासी उक्त लडक़ों की हिंदू नामों से आठ इंस्टाग्राम आईडी मिली हंै। इधर चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि पकड़ाए तीन लडक़ों में दो नाबालिग हैं तथा एक सोहेल बालिग है। लव जिहाद व छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया गया है। तीनों के मोबाइल जब्त किए हैं।

Advertisement

अश्लील हरकत देख भडक़े कार्यकर्ता
सोलह सागर के पास तीन लडक़े और तीन लड़कियां मौजूद थे। इनमें दो सगी बहनें और एक उसकी मामा की लडक़ी थी। एक लडक़ा बालिग और दो नाबालिग थे। एक युवक लडक़ी से अश्लील हरकत कर रहा था और लडक़ी उसका विरोध कर रही थी। उधर से गुजर रहे बजरंग के कार्यकर्ताओं ने श्रृषभ कुशवाह को पूरे मामले की जानकारी दी। कुशवाह ने अपने कुछ साथियों को फोन किया और मौके पर पहुंचे। तब तक वहां भीड़ लग चुकी थी।

नाम गलत बताए तब मामला उजागर हुआ

कुशवाह ने बताया कि हम लोग मौके पर पहुंचे और तीनों लडक़ों को पकड़ लिया। तीनों अपना नाम हिंदू बता रहे थे। जब उनकी जेब तलाशी और मोबाइल देखे तब पता चला कि वे हिंदू नहीं थे। एक जानसापुरा का और दो सुसनेर के थे। यह हकीकत सामने आते ही वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई की। मोबाइल में अश्लील फोटो, वीडियो और चेटिंग देखने को मिली। लड़कियों से पूछा गया तो उनके पास जवाब नहीं था। सिर्फ इतना कहा कि हम तो इन्हें हिंदू ही समझ रहे थे।
जब सोहेल पुकारा तब लडक़ी भडक़ी

पुलिस को दी गई शिकायत में बालिग लडक़ी ने बताया कि वह रोहित को एक साल से जानती हूं। रोहित ने कहा था कि मैं तुमको चाहता हूं, तुमसे शादी करना चाहता हूं। उसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। २३ जून की सुबह उसने कहा कि शाम पांच बजे ईदगाह के पास सोलह सागर पर मिलना। वह अपनी दोनों बहनों के साथ चली गई। बहनें दूर बैठी थीं। इसी बीच रोहित के दो साथी आए और आवाज लगाई, सोहेल। मैंने कहा, तुम्हारा नाम तो रोहित है। उसने कहा नहीं, मेरा नाम सोहेल ही है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं। अगर तुम मुझे चाहती हो तो मेरे साथ नमाज पढऩा पड़ेगी। मेरे साथ बुर्का पहन कर रहना होगा। मैंने कहा कि मैं न तो बुर्का पहनूंगी और न ही शादी करुंगी। जब मैं अपनी बहन के साथ जाने लगी तब रोहित उर्फ सोहेल ने बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया।
तीनों को पुलिस
को हवाले किया
कुशवाह ने बताया कि तीनों को पुलिस के हवाले किया गया। पता चला कि लडक़ी गरीब हैं। इसी गरीबी का फायदा उठा कर तीनों ने उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाया और आखिर तक यह नहीं बताया कि उनके मूल नाम क्या हैं। यह बात भी सामने आई कि जो बालिग है उसी ने पहले एक लडक़ी को अपने जाल में उलझाया और उसके बाद अपने दो सुसनेर के साथियों को लड़कियों से मिलवाया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें