आधी रात को हलवाई ने शराब समझकर एसिड पीया, गंभीर

सुबह अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, आईसीयू में भर्ती

Advertisement
उज्जैन। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात काम से लौटे हलवाई ने शराब के नशे में घर में रखे एसिड को शराब समझकर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसे परिजन सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
तेजराम पिता कनीराम सिलोदिया निवासी भैरवगढ़ हलवाई का काम करता है। उसके पुत्र रवि ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब १२ बजे पिता काम से घर आए थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। घर में सभी सो रहे थे तभी उन्होंने नशे में घर में रखे एसिड को शराब समझकर पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें शुक्रवार सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
Advertisement









