Advertisement

अथिया शेट्टी-के एल राहुल ने खरीदा 20 करोड़ का घर

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश एरिया पाली हिल में स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग संधू पैलेस में है। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3350 स्क्वायर फीट है जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए है।

Advertisement

अथिया और राहुल ने इस अपार्टमेंट के लिए 15 जुलाई को 1.20 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी के साथ-साथ 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है। फिलहाल ये बात साफ नहीं है कि राहुल और अथिया कब से इस नए अपार्टमेंट में रहना शुरू करेंगे लेकिन इस अपार्टमेंट की पजेशन के बाद उन्हें चार कार पार्किंग स्लॉट्स भी मिलेंगे।

पाली हिल, बांद्रा मुंबई के पॉश इलाकों में से एक है जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, आमिर खान के नाम शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें