Advertisement

बदनावर हादसा : 6 युवकों का देर रात किया पोस्टमार्टम, शव गुजरात भेजे

बदनावर। उज्जैन-बदनावर फोरलेन पर रविवार को पंचकवासा गांव के पास हुए सड़क हादसे में गुजरात के छह युवकों की मौत हो गई। इन सभी शवों का पोस्टमार्टम रविवार रात करीब 10:30 बजे तक सिविल अस्पताल बदनावर में किया गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे दो एंबुलेंस से शवों को गुजरात रवाना किया गया। ये सभी युवक उज्जैन से दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे।

Advertisement

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में दुर्घटनाग्रस्त कार के नंबर और युवकों के मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद देर शाम तक सभी मृतकों के परिजन बदनावर पहुंच गए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें