वैष्णो देवी मंदिर के आसपास शराब और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोदेवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध कटरा से त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित पवित्र गुफा तक 12 किलोमीटर के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में लागू रहेगा। यह आदेश जारी होने की तिथि से दो महीने तक लागू रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि कटरा के उप मंडल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कटरा और आसपास के इलाकों में शराब और अंडे, चिकन, मटन और समुद्री भोजन सहित मांसाहारी भोजन की बिक्री, रखने और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Advertisement
Advertisement









