बांग्लादेश : एक और हिंदू की पीट-पीटकर हत्या

फेनी। बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिविजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां में अज्ञात बदमाशों ने 28 साल के हिंदू युवक समीर कुमार दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया गया।

Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समीर शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों को उसका शव मिला। दागनभुइयां थाने के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, समीर की हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
Advertisement









