बैंककर्मियों ने लगाए टॉवरचौक पर नारे, फिर निकाली रैली

उज्जैन। शुक्रवार को टॉवरचौक बैंककर्मियों के नारों से गूंज उठा। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंककर्मी यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले एकत्र हुए बैंककर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। यह लोग बैंक का कामकाज पांच दिन करने, पीएलआई में भेदभाव से नाराज हैं। उज्जैन के करीब 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। इस दौरान टॉवरचौक से रैली निकाली गई। शहीद पार्क होते हुए यह फिर से टॉवरचौक पहुंची।
Advertisement
इस दौरान यूएस छाबड़ा, वीरेंदङ्क्षसह खंडायत, राजेश गिरी, प्रवीण मेहता, केशव पंडया, विपिन सतोरिया, रवींद्र जेठवा, आशुतोष श्रीवास्तव, कुणाल गावड़े, शुभम जोशी, तरुण सितोरे, संतोष राव, योगेश गोलचा, सोनिया गोयल, स्वाति दुबे, अंकित वर्मा, प्रांजल मंडलिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Advertisement








