Popup Image
Advertisement

बैंक हड़ताल: 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

शनिवार-रविवार की छुट्टी से 3 दिन बंद रहेंगी शाखाएं

Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी तथा कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने दो साल से लंबित 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है।

हड़ताल के बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को शाखा स्तर के कई कामों के लिए अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement

बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी मांगों पर सहमति नहीं जताई, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।

बैंकों की ओर से ग्राहकों को बताया गया है कि हड़ताल के कारण शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, इस दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य डिजिटल माध्यमों से निपटाएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें