Popup Image
Advertisement

लेडी गैंग ऑफ भरतपुर, चोरी के औजारों के साथ पकड़ी गईं

हरसिद्धि चौराहा था वारदात का हॉट स्पॉट, 6 गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। सावन सोमवार को भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग, जेबकटी, मोबाइल चोरी के इरादे से घूम रही भरतपुर की लेडी गैंग की छह महिलाओं को पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से चोरी के दौरान उपयोग किए जाने वाले औजार भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि बबीता पति दिनेश दुबे निवासी मुंबई की सोने की चेन पेंडिल सहित हरसिद्धि चौराहे से चोरी हुई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया और इन महिलाओं को धरदबोचा। पुलिस ने इनके पास से बक्का, चाकू, पाइप, पेचकस, कटर आदि सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि हरसिद्धि चौराहा और नृसिंहघाट तिराहा क्षेत्र से भरतपुर राजस्थान निवासी गुड्डीबाई पति बच्चू उर्फ रमेश, रेखा उर्फ सोनिया माली पति राजकुमार, नीतू पति फुक्कू माली, नरेशबाई पति रविन्द्र माली, सोनिया पति खन्ना माली व सपना पति राजेन्द्र सैनी निवासी मुरैना को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

देशभर से आई जेबकटों की टोली भी पकड़ी
चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्मार्ट पार्किंग के पास से सूरज पिता बंशी बावरी निवासी रामगंजमंडी कोटा, सूरज पिता रमेश बावरी निवासी भटिंडा पंजाब, मुकेश पिता डेनियर निवासी गांधी नगर भोपाल, अनिल पिता विल्सन निवासी भोपाल, दिरपाल पिता विजेन्द्र निवासी भरतपुर, सुरेश पिता रमेश निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया। सभी बदमाश भीड़ में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे।

एक दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी
सावन के पहले सोमवार पर महाकाल मंदिर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी हुए हैं। सोमवार सुबह से मंगलवार दोपहर तक मोबाइल चोरी की शिकायत करने लोग थाने पहुंचते रहे। पुलिस ने इन लोगों से आवेदन लेकर चोरी गए मोबाइल की तलाश शुरू की है।

Advertisement

महाकाल सवारी के दौरान छत्रीचौक से बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी हुए है। खाराकुआं थाना पुलिस ने बताया कि विशाल कहार निवासी हरदा, सुरेन्द्र कुमार निवासी शाजापुर, बबीता निवासी पंवासा, भंवरलाल निवासी नरसिंहगढ़, प्रशांत निवासी बागपुरा सहित 11 लोग मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने आए थे जिनसे आवेदन लिए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें