Popup Image
Advertisement

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में भोपाल के बदमाशों ने की थी चोरियां, एक गिरफ्तार, साथी की तलाश

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी की वारदातों में पुलिस ने भोपाल के एक बदमाश को गिरफ्तार कर दो लाख के करीब चोरी के आभूषण बरामद किये हैं। पुलिस को उसके साथी की तलाश है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बसंत विहार और संत कबीर नगर में हुई चोरी की वारदातों के मामले में सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये थे जिनकी जांच में पता चला कि उक्त चोरी के मामलों में भोपाल के बदमाशों का हाथ हो सकता है। इसी आधार पर पुलिस टीम को भोपाल भेजा गया जहां से राशिल निवासी अलीगढ़ हालमुकाम भोपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई। उसने डॉ. गोले व प्रोफेसर चंदेल के घर चोरी की वारदातें कबूली साथ ही पुलिस को बताया कि उक्त चोरियां उसने अपने दोस्त खलील के साथ मिलकर की थीं।

दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी के दो लाख के आभूषण बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन की रिमाण्ड पर राशिल को पुलिस के सुपुर्द किया गया था जिसमें राशिल ने माधव नगर थाना क्षेत्र की एक और चोरी की वारदात कबूली। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी जबकि उसके साथी की गिरफ्तारी के लिये एक टीम भोपाल भेजी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें