Advertisement

भोपाल रनर्स की हाफ मैराथन 4 अक्टूबर को, रूट निर्धारित

21 और 10 किलोमीटर मैराथन के विजेताओं को दिए जाएंगे नगद पुरस्कार

Advertisement

21 , 10 और 5 किलोमीटर वर्ग में होगी मैराथन

उज्जैन। संस्था भोपाल रनर्स 4 अक्टूबर को हाफ मैराथन जय श्रीमहाकाल रन उज्जैन का आयोजन करेगी। महानंदा खेल प्रांगण में होने वाली मैराथन तीन वर्ग 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में होगी। सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक होने वाली मैराथन में जिले से बाहर के भी धावक भाग ले सकेंगे।

Advertisement

संचालक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 2015 से उनकी संस्था जनजागरुकता, पर्यटन और खेल को प्रमोट करने के उद्देश्य से मैराथन, ट्यूथलान, ट्राइथलान, साइकिलिंग आयोजित करती है। 3 अक्टूबर को इवेंट स्थल पर एक्सपो और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान टीशर्ट का वितरण भी होगा। जुंबा एवं फ्लेग ऑफ समारोह होगा। मैराथन में सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था रहेगी। रूट बाधा रहित रहेगा। पुलिस बल, अस्थायी चिकित्सा केंद्र, जीवन रक्षक दवाओं के साथ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, 108 एंबुलेंस, चलित चिकित्सालय, कार्डिएक एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी।

विजेताओं को नगद पुरस्कार
21 किलोमीटर मैराथन जीतने वाले पुरुष एवं महिला विजेता को 15-15 हजार रुपए का पहला, 10-10 हजार रुपए का दूसरा और 7-7 हजार रुपए का तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। 10 किलोमीटर मैराथन के लिए महिला-पुरुष वर्ग में 15 से 24 वर्ष, 25 से 34 वर्ष, 35 से 44 वर्ष, 45 से 54 वर्ष तथा 55 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11-11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7-7 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 5-5 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Advertisement

यह रहेगा मैराथन का रूट

21 किलोमीटर – सुबह 6:00 बजे महानंदा खेल मैदान से स्टार्ट। महानंदा मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, टावरचौक से पलटकर तीन बत्ती चौराहा, तरणताल, पार्क रोड, कोठी महल, कलेक्टर कार्यालय से बाएं मुडकर लिंक रोड, पाइप फैक्टरी, लूप शिप्रा विहार, जागृति ढाबा, इंजीनियरिंग कॉलेज, से यू-टर्न लेकर लिंकरोड, पाइप फैक्टरी से देवास-उज्जैन रोड महानंदा मार्ग होते हुए महानंदा खेल मैदान।

10 किलोमीटर – सुबह 6:30 बजे महानंदा खेल प्रांगण से स्टार्ट। महानंदा मार्ग, उज्जैन-देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, टावर चौक, तरण ताल, कोठी महल, कलेक्टर कार्यालय, लिंक रोड पाइप फैक्टरी होकर यूटर्न लेते हुए वापस उसी मार्ग पर उज्जैन देवास रोड, महानंदा मार्ग होते हुए महानंदा खेल मैदान पहुंचेगी।

5 किलोमीटर – सुबह 6:45 बजे महानंदा खेल मैदान से शुरू। महानंदा मार्ग, उज्जैन-देवास रोड, फ्रीगंज, विक्रम विश्वविद्यलय के पासनिर्धारित लूप होकर माधव साइंस कॉलेज के सामने से यूटर्न लेकर वापस फ्रीगंज मार्ग से देवास रोड, महानंदा मार्ग होते हुए महानंदा खेल मैदान में समाप्त होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें