भाजपा नेता की पत्नी, बेटा-बेटी 30 जून से लापता, मोबाइल बंद

उज्जैन। प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करने वाले भाजपा नेता का परिवार 30 जून से लापता है। पत्नी, बेटी और बेटे की तलाश में उन्होंने सभी रिश्तेदार-मित्रों को फोन किया। 1 जून को चिमनगंज पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी दर्ज की।

Advertisement
ढांचा भवन निवासी दीपक शर्मा भाजपा के सांदीपनि बूथ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी सीमा, बेटी पलक शर्मा और बेटा रूद्र शर्मा हैं। मैं अपने काम से वापस जब घर लौटा तो देखा कि घर पर ताला लगा है। चाबी पड़ोसी के पास रखी थी। उन्होंने बताया कि पत्नी और बच्चे किसी रिश्तेदार की मौत का बात कहकर घर से निकले थे। अभी तक नहीं लौटे।
Advertisement









