Advertisement

भाजयुमो नेता के मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज

उज्जैन। गुरूवार को चिमनगंज थाना पुलिस ने अंगारेश्वर मंदिर के पास शिप्रा से भाजयुमो नेता का शव बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। एसआई लक्ष्मण उइके ने बताया कि अमन व्यास पिता भेरूलाल 22 वर्ष निवासी झार्डा दोस्त सुनील प्रजापत के साथ विष्णुपुरा में रहता था।

Advertisement

नीलगंगा थाने में 26 सितम्बर को अमन की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और बताया कि अमन भाजयुमो की जिला कार्य समिति का सदस्य था। उसके पिता भेरूलाल व्यास झार्डा में रहकर पंडिताई करते हैं।

एसआई उइके ने बताया कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। अमन के कपड़ों से मोबाइल बरामद हुआ था जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान और मोबाइल जांच के बाद अमन की मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें