Advertisement

शिप्रा में चिपके मिले प्रेमी युगल के शव

भीलवाड़ा जिले से भागे थे दोनों, पुल पर मिली बाइक से हुई शिनाख्त

Advertisement

उज्जैन। महिदपुर में शिप्रा नदी से रविवार दोपहर पुलिस ने एक युवक और युवती की लाश शिप्रा नदी से बरामद की है। लाशें एक दूसरे से चिपकी थीं और पानी मेें फूलने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

महिदपुर टीआई नरेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि मृतक का नाम बबलू गुर्जर निवासी जस्सीखेड़ा थाना कचौला जिला भीलवाड़ा राजस्थान है। बबलू गुरुवार को पास के गांव की एक नाबालिक लडक़ी को लेकर बाइक से फरार हुआ था। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजन सोमवार सुबह महिदपुर पहुंच गए थे और उन्होंने शवों की शिनाख्त भी कर ली।

Advertisement

मामला प्रेम प्रसंग का
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक और नाबालिग अलग-अलग जाति के हैं। शादी के लिए परिजनों की सहमति नहीं मिलने के बाद भागे थे।

बाइक के आधार पर हुई शिनाख्त
पुलिस को जब दो शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने शिनाख्ति के लिए तार जोडऩा शुरू किए। पुलिस ने शुक्रवार को शिप्रा ब्रिज से एक लावारिस बाइक जब्त की थी, जिसमें रखे आधारकार्ड के जरिए यह पता चला कि बाइक बबलू गुर्जर की है। जब भीलवाड़ा के कचौला थाना पुलिस ने सूचना दी तो महिदपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि वो किसी नाबालिग को लेकर भागा है और उसके खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज है। लाश मिलने के बाद ही पुलिस ने शंका जाहिर कर दी थी कि यह लाश बबलू और नाबालिग लडक़ी की हो सकती है। इसकी पुष्टि सोमवार को परिजनों ने भी कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें