Advertisement

अहमदाबाद में दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाई, महात्मा गांधी को नमन किया

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने सुबह सबसे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया। आश्रम के बाद मोदी-मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे थे।

Advertisement

यहां पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल होकर साथ में पतंग उड़ाई। वहीं, पीएम मोदी के तीन दिन के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है। पीएम दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आश्रम का दौरा करने के बाद फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा- महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें